क्या खाएं, जिससे वजन बढ़े न बल्कि घटे?

क्या खाएं, जिससे वजन बढ़े न बल्कि घटे?

सेहतराग टीम

आज के समय मे मोटापा काफी लोगों को परेशान कर रहा है। इसकी वजह से लोग कई तरह की दवाइयों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं होता है। आपको बता दें कि सेहतमंद खाना और रोज़ाना व्यायाम करने से आपको वज़न घटाने में कामयाबी मिल सकती है। हालांकि, कई बार ये भी देखा गया है कि वर्कआउट और हल्दी खाना खाने से भी वज़न कम नहीं होता।

पढ़ें- योगगुरू बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना को खत्म करने की दवा, ऐसे पहुंचाएगी फायदा

कभी सोचा है ऐसा क्यूं होता है? इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स। टॉक्सिन्स यानी विषैले तत्व, आपके वज़न को कम करने में दिक्कत पैदा करता हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो लॉकडाउन के वक्त बढ़े हुए वज़न को घटाना चाह रहे हैं, तो ये आसान सा काढ़ा आपकी मदद कर सकता है।

इसे बनाना बेहद आसान है

इन तीनों चीज़ों को रात में पानी में भिगो कर रख दें। अगली सुबह इसे 5 से 10 मिनट के लिए उबाल लें। उसके बाद इसे छाने और गुनुगना होने पर खाली पेट पी लें। इसमें आप स्वाद के लिए रॉक सॉल्ट और शहद भी मिला सकते हैं।

धनिये के बीज

धनिये के बीज विटामिन-सी, के और बी से भरपूर होता है। इसके बीज में भी एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पदार्थ होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये बीज आपकी डाइट में फाइबर शामिल कर वज़न घटाने में मदद करेंगे।   

ज़ीरा

ज़ीरा मेटाबॉलिज़म को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, आपका मेटाबॉलिज़म जितना ज़्यादा होगा, वज़न घटाना उतना ही आसान हो जाएगा। साथ ही ज़ीरा खाने को आसानी से पचाने में भी मदद करता है।  

सौंफ 

सौंफ फाइबर से भरपूर होती है और लंबे समय तक आपका पेट भरा रखती है। फाइबर युक्त खाना खाने से आपको बेवक्त भूख नहीं लगती।

इस काढ़े के लिए आपको चाहिए

​इस जादुई काढ़े को बनाने के लिए आपको चाहिए, दो छोटे चम्मच ज़ीरा, दो छोटे चम्मच धनिये के दाने और दो छोटे चम्मच सौंफ।

 

इसे भी पढ़ें-

सांस के मरीजों के लिए रामबाण है तुलसी , जानें अन्य लाभ और उपयोग का तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।